Tuesday, May, 05,2026

विकास और सुशासन को बताया जनादेश का आधार

जयपुर: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए को मिले प्रचंड जनादेश के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत बताया है। वहीं संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी इस सफलता का प्रमुख आधार माना गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अहम भूमिका रही। शेखावत ने उत्तर बंगाल के 28 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से रणनीति बनाने और चुनाव प्रचार का कार्य किया। इनमें कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी जैसे जिले शामिल थे।

प्रथम चरण में इन 28 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने 'विकसित भारत' के संकल्प, सुशासन और 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति पर अटूट विश्वास जताया है। हवामहल क्षेत्र के विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं के साथ जश्न भी मनाया।

जनता के विश्वास-विकास की विजयः राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक्स (X) पर पोस्ट कर भाजपा की जीत को जनता के स्पष्ट जनादेश और विकसित भारत के संकल्प की जीत बताया है। उन्होंने लिखा कि यह परिणाम 'देश के विश्वास की जीत' है और जनता ने भ्रम की राजनीति को खारिज किया है। राजे ने कहा कि यह जीत वर्षों की संगठनात्मक निष्ठा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम है।

सुशासन व जनता के विश्वास की जीतः दीया

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिले प्रचंड जनादेश पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इसे जनता के विश्वास और सुशासन की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास और जनकल्याण की नीतियों पर जनता की मजबूत मुहर है।

मोदी की गारंटी पर भरोसे की जीतः जोशी

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि असम सहित अन्य राज्यों में मिला व्यापक जनसमर्थन जनता के विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery